फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर- वृद्ध जागेश्वर सड़क का निर्माण अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम से वृद्ध जागेश्वर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इससे न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि रोजाना यहां आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




कुमाऊं के प्रसिद्ध मंदिर वृद्ध जागेश्वर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को खस्ताहाल सड़कों और अधूरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर कलवर्ट नहीं बने हैं, इससे बरसात के दौरान जलभराव और फिसलन जैसी समस्याएं सामने आ रही है। निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण यह सड़क वाहन चालकों के लिए खतरे की वजह बन गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पूरी न होने के कारण श्रद्धालुओं को सात किलोमीटर की जगह 14 किलोमीटर का चक्कर लगाकर वृद्ध जागेश्वर पहुंचना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, श्रद्धालुओं के अधिक आने जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग भी जर्जर हो चुका है।



प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से इस सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की है। ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध हो सके। संवाद
विज्ञापन




क्या कहते लोग -

सड़क कई सालों से अधूरी पड़ी है। इससे श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी होती है। लंबे समय से सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं इसके बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है।

शंकर भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता जागेश्वर।



श्रद्धालु आते तो हैं, लेकिन खराब रास्ते के कारण कई लोग वापस लौट जाते हैं। इससे स्थानीय लोगों भी नुकसान हो रहा है। अगर सड़क सही हो जाए तो पर्यटन बढ़ेगा और रोजगार मिल पाएगा।
विज्ञापन


हरीश भट्ट, अध्यक्ष वृद्ध जागेश्वर मंदिर समिति।



कोट

सड़क में डामरीकरण सहित अन्य कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

हरीश जोशी अधिशासी अभियंता लोनिवि अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें