फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जल निकासी के लिए बन रहे आठ नालों का शुरू नहीं हो सका निर्माण

Tue, 24 Jun 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर में जल निकासी के लिए बन रहे नालों के निर्माण की समीक्षा करते डीएम। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम ने नगर में नालों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और नालों का निर्माण प्राथमिकता से करते हुए जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने नालों के निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग से संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पेयजल पाइपों के व्यवस्थित न होने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए पाइपों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। ईई सिंचाई मोहन सिंह रावत ने बताया कि नगर में 39 नालों का निर्माण किया जा रहा है। 11 नालों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अन्य 11 नालों का कार्य अगले माह के प्रथम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। आठ नालों का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें