रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीमांत मुख्यालय एसएसबी, रानीखेत में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान महानिरीक्षक अमित कुमार ने अधिकारियों और जवानों के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक मुख्तार मोहसिन, सुरेश सुब्रमण्यम, द्वितीय कमान अधिकारी कुमार सुंदरम सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।