फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से किया संवाद, उठीं क्षेत्र की समस्याएं

Fri, 27 Nov 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय पाल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट ने लखनाडी-मडी गांव में जनसभा कर ग्रामीणों से संवाद किया। इसमें टना, बरगला, ढामुक और सपणा गांवों के ग्रामीणों और महिलाओं ने भी भाग लिया। जनसभा में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में तारबाड़, युवाओं के लिए खेल मैदान और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बारातघर निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद कई बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं। डॉ. पाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट, अमरजीत भाकुनी, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, ग्राम प्रधान कैलाश कुमार, रंजीत नयाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें