फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नंदाष्टमी पर मां के दर्शन कर की पूजा अर्चना

Sun, 24 Sep 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नंदादेवी महोत्सव में गीत गातीं खुशी जोशी। संवाद 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नंदाष्टमी पर शनिवार सुबह मां नंदा देवी मंदिर में आस्था की भीड़ उमड़ी। मां नंदा सुनंदा के दर्शनों के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही और उन्हें अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


परंपरा के अनुसार बीते शुक्रवार कदली स्तंभों से निर्मित मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। परंपरा के अनुसार शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में चंद वंशजों ने मां नंदा-सुनंदा की पूजा अर्चना की। इसके बाद पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने लगे जो पूरे दिन चलता रहा।
इस दौरान नंदा देवी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित स्टार नाइट में गायक कैलाश कुमार और बेबी प्रियंका ने रंग जमाया।
विज्ञापन

कैलाश कुमार ने पहाड़ को ठंडो पानी सुण कति मीठी वाणी.., बेबी प्रियंका ने लौंडा मोहना तेरी केमुवा गाड़ी आदि गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पुलिस कर्मियों ने लघु नृत्य नाटक प्रस्तुत कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद ने फूलों का तारों का सबका कहना है..गीत की प्रस्तुति देकर समा बांधा।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, विशिष्ट अतिथि कोतवाल अरुण कुमार, डॉ. संतोष बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा और संचालन गीता मेहरा ने किया। यहां समिति के मनोज सनवाल, तारा चंद जोशी, एलके पंत, अमरनाथ सिंह नेगी, परितोष जोशी, रवि गोयल आदि मौजूद रहे।


एसएसबी का बैंड वादन रहा आकर्षण का केंद्र

अल्मोड़ा। नंदा देवी मंदिर परिसर के मंच में सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के 22 जवानों ने इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बैंड वादन किया। पहाड़ी और हिंदी गीतों की धुन पर दर्शक जमकर थिरके।


कुर्सी दौड़ में प्रेमा ने मारी बाजी

अल्मोड़ा। महोत्सव के दौरान हुई महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रेमा गड़कोटी, लड्डू दौड़ प्रतियोगिता में मंजू बिष्ट और लंगडी दौड़ प्रतियोगिता में कुमकुम वेदांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

-

काव्य सम्मेलन 25 को

अल्मोड़ा। नंदादेवी मेला समिति की ओर से 25 सितंबर को शाम सात बजे से एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज के मैदान में काव्य सम्मेलन आयोजित होगा। संयोजक विपिन जोशी कोमल ने सभी रचनाकारों से काव्य गोष्ठी में पहुंचने की अपील की है।



रानीखेत में भी मां नंदा सुनंदा के दर्शनों को उमड़ी भीड़
रानीखेत (अल्मोड़ा )। रानीखेत में शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की स्थापना की। पंडित विपिन चंद्र पंत और उमाशंकर पंत ने विधिवत पूजा कराई। इस मौके मां नंदा सुनंदा की सामूहिक आरती उतारकर हलवे का भोग लगाया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। यहां लक्ष्मण बिष्ट, अनामिका बिष्ट, नंदा देवी समिति के अध्यक्ष हरीश साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें