फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डोला विसर्जन के साथ कोट भ्रामरी नंदाष्टमी का मेला संपन्न

Sat, 23 Sep 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
गरुड़ के डंगोली में मां नंदा का डोला के साथ भक्त। संवाद
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। डोला विसर्जन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों धूम के बीच कोट भ्रामरी का तीन दिनी कोट भ्रामरी का नंदाष्टमी मेला संपन्न हो गया। मेले में भक्तों ने मां नंदा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच में लोकगायक माया उपाध्याय ने घास काटुलो ईजू उंचा डांडा में, सास मेरी झुरी रौली मन मने मा... के गीत पर लोग झूमे। इसके अलावा जितेंद्र टोमक्याल, राकेश खनवाल की टीम के अलावा स्थानीय कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति दी। कोट भ्रामरी मंदिर में देवी रात के चारों पहर अवतार हुईं। यातायात प्रभारी जगदीश ढकरियाल सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। मेले का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने किया। दोपहर दो बजे कोट मंदिर से देवी का डोला उठा।
इस मौके पर मेला कमेटी के संरक्षक शिव सिंह बिष्ट, ललित फर्स्वाण, नंदन अल्मिया, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, दीवान सिंह भंडारी, बलवंत भंडारी, देवेंद्र गोस्वामी, दिगपाल भंडारी, कैलाश बोरा, प्रकाश कोहली, जेसी आर्या, गिरीश कोरंगा कैलाश बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कत्यूर ट्रक एसो. ने लगाया भंड़ारा, भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर ट्रक एसो. ने मंदिर परिसर में विशाल भंडारा लगाया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संजय फर्स्वाण, प्रकाश रावल, कुंदन नेगी, कुंदन कबडोला, कंचन थायत, दिनेश बिष्ट, महेंद्र रावल, अमित रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें