फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए किया जागरूक

Tue, 10 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
शामली विधान सभा सीट - फोटो : SELF
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पीजी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत तीसरे दिन मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। बाद में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली कैंप स्थल प्राथमिक विद्यालय विजेपुर से होकर मुख्य बाजार तक पहुंची।
विज्ञापन


मुख्य चौराहे पर मतदाता जागरूकता कविता पाठ किया और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदान करने पर जोर दिया। कैंपस में एंबेसडर डॉ. शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रेमप्रकाश ने शिविरार्थियों से सर्वांगीर्ण विकास के लिए अनुशासन को जरूरी बताया। बौद्धिक विकास के टिप्स दिए। डॉ. प्रकाश चंद्र भट्ट ने शिविरार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा ने कार्यक्रमों का संचालन किया। 

रानीखेत (अल्मोड़ा) । मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चिलियानौला स्थित आईटीआई के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली और हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोकतंत्र को बचाने की शपथ भी ली। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पीजी कॉलेज रानीखेत के प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने किया। रैली प्रभारी आरपी जोशी के नेतृत्व में निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें