फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस का जुबानी हमला

Tue, 24 Jun 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत में बैठक करते कांग्रेसजन। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना के मामले में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को पार्टी की यहां स्प्रिंग फील्ड स्थित कैंप कार्यालय में हुई बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद सरकार ने जल्दबाजी में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना कर सरकार ने जबरन जनता पर चुनाव थोपने का प्रयास किया है। देव ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है किंतु भाजपा सरकार ने इसे छह माह टालने के बाद आनन-फानन में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का काम किया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पंचायतों को न तो सम्मान दे रही है और न ही 73वें संविधान संशोधन से मिले अधिकारों को लागू कर रही है। यह आरोप भी लगाया है कि भाजपा सरकार ने राजीव गांधी के पंचायतीराज विजन की हत्या कर संविधान को अंधकार में धकेला है। इसका करारा जवाब चुनाव में भाजपा को जनता देगी। बैठक में कुलदीप कुमार कुमार, पंकज जोशी, नेहा साह मेहरा, चंदन बिष्ट, प्रदीप माहरा, विजय तिवारी, दीप उपाध्याय, रुद्र मेहरा, पंकज थापा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें