अल्मोड़ा/दन्यां। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश में हरीश रावत सरकार की बहाली हो जाने से कांग्रेसी गदगद हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा के आवास में जश्न मनाया। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बैंडबाजे की धुनों में जमकर नाचे। इस मौके पर वक्ताओं सरकार की बहाली को लोकतंत्र की जीत बताया।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चौघानपाटा स्थित आवास में सुबह से ही कांग्रेसी जुटने लगे थे। उन्होंने हरीश रावत के समर्थन में नारेबाजी की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, प्रमुख पीतांबर पांडे, प्रदेश प्रवक्ता केवल सती आदि वक्ताओं ने भाजपा पर जानबूझ कर प्रदेश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि न्यायालय का निर्णय भाजपा के लिए करारा तमाचा है। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, भावना अधिकारी, त्रिलोचन जोशी, कृष्ण सिंह, विजय भट्ट, तारा जोशी, हेम तिवारी, हीरा भाकुनी, देवेंद्र बिष्ट, परवेज सिद्दीकी, बिशन सिंह, अख्तर हुसैन, किरन साह, गीता मेहरा, आनंदी पांडे, राधा बिष्ट, कमला जोशी, मंजुल मित्तल, मोहन सिंगवाल, दीवान सतवाल, पंकज वर्मा, रॉबिन भंडारी, नरेंद्र अधिकारी, जया साह, लीला जोशी, दीपा त्रिपाठी, सुनीता बोरा आदि मौजूद थे।
दन्यां में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इस मौके पर सतीश पंत, कुंदन सिंह, हरीश जोशी, महेश भट्ट, आनंद जोशी, रमेश नाथ, लाल सिंह, हयात सिह, बची राम, बहादुर राम, रणजीत सिंह आदि शामिल थे।