फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में रखा उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना काल में लॉकडाउन से प्रभावित व्यापारियों, कोचिंग, जिम, फड़, होटल, टेंट आदि व्यवसायियों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को गांधी पार्क में उपवास पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन से समाज के इन वर्गों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। सरकार को जल्द से जल्द इन लोगों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कोरोनाकाल की पहली और दूसरी लहर में हुए लाकडाउन से व्यापारी वर्ग के आर्थिक हित बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लगातार बाजार बंद होने से व्यापारी समेत अन्य वर्ग के कारोबारी परेशान है। कई व्यापारियों ने बैंक से कर्ज लेकर व्यवसाय शुरू किया है। बंद के चलते कारोबार नहीं होने वह बैंक की किश्त भी अदा नहीं कर पा रहे हैं। मांग उठाई कि केंद्र और राज्य सरकार को स्पष्ट नीति बनाते हुए प्रत्येक व्यापारियों समेत सभी वर्गों के लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। केंद्र सरकार से मांग की कि व्यापारियों के बैंक का ब्याज भी माफ किया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि कोरोनाकाल का प्रत्येक व्यापारी का छह महीने का बिजली और पानी का बिल भी माफ होना चाहिए। नगरपालिका और जिला पंचायत से भी मांग की कि उनके स्वामित्व में जितनी भी दुकानें हैं उनका किराया भी माफ किया जाए, ताकि व्यापारियों भी राहत मिल सके।
विज्ञापन

उपवास में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, तारा चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, कार्तिक साह, मयंक बिष्ट, मंजू कांडपाल, भूपेंद्र भोज, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें