फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सीएम और सरकार का फूंका पुतला

विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश कैबिनेट द्वारा आईटीआई के विद्यार्थियों का शुल्क 40 रुपये से बढ़ाकर 3900 रुपये प्रतिवर्ष करने और आवासीय विवि का विलय करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। वक्ताओं ने कहा कि आईटीआई शुल्क बढ़ाने से पहाड़ के गरीब परिवार के विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आवासीय विवि को सोबन सिंह जीना परिसर में मर्ज करने का फैसला अल्मोड़ा के शैक्षिक स्तर पर कुठाराघात है, जबकि आवासीय विवि के लिए भूमि तक आवंटित हो गई है। आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि अल्मोड़ा के बौद्धिक स्तर को निखारकर उसका उपयोग किया जा सके। आवासीय विवि को राजनीति की भेंट चढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि आईटीआई का शुल्क 40 रुपये से बढ़ाकर 3900 रुपये करना गरीब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जबकि अल्मोड़ा से प्रशिक्षित बच्चों ने बड़े-बड़े उद्योग खड़े किए हैं। सरकार आईटीआई का बढ़ाया गया शुल्क वापस ले।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला इकाई जिलाध्यक्ष लता तिवारी, दीपा त्रिपाठी, हर्ष कनवाल, संजय दुर्गापाल, अरविंद रौतेला, विनोद वैष्णव, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, राजेंद्र बिष्ट, वैभव पांडे, गौरव वर्मा, महिपाल प्रसाद, देव सिंह चौहान, शेखर पांडे, मो. आमिर, मोहन डसीला, ललित सतवाल, कवींद्र पंत, अशोक ग्वासाकोटी, पुष्कर बिष्ट, अजय लटवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें