फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 उत्तराखंड के झबरेड़ा और सहारनपुर के गांवों में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के विरोध में जिला और नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अल्मोड़ा में भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। उन्होंने प्रदेश सरकार से तत्काल इस्तीफा देने की भी मांग की।  

विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं। यह स्पष्ट रूप से प्रदेश सरकार की नाकामी को उजागर करता है। जिसके लिए सरकार को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब से इतनी बड़ी संख्या में मौतें हो गईं और प्रदेश सरकार को पता तक नहीं कि प्रदेश में अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है।   

 पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, तारा जोशी, हर्ष कनवाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, तारा जोशी, निर्मल रावत, वैभव पांडे,  मदन डांगी, संजय दुर्गापाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें