फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Wed, 27 Dec 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला और नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा सीमा विस्तार कर कई गांवों को नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में बुधवार को चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार के नगर पालिका के सीमा विस्तार को तुगलकी फरमान बताया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर गांवों में रहने वाले लोगों को टैक्स चुकाना पड़ेगा। इस कारण उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पालिका का सीमा विस्तार करने से पहले सरकार को नगर पालिकाओं की आर्थिक स्थिति सुधारनी चाहिए थी। आरोप लगाया प्रदेश सरकार ने नगर पालिका का सीमा विस्तार कर ग्रामीण जनता पर अतिरिक्त टैक्स का भार बढ़ा दिया है। 
पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, सचिव त्रिलोचन जोशी, पंकज वर्मा, हेम तिवारी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, मनोज सनवाल, राबिन भंडारी, प्रीति बिष्ट, मंजू कांडपाल, जया टम्टा, हर्ष कनवाल, भीमा पवार आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें