फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की छह सीटों में से चार पर भाजपा और दो पर कांग्रेस जीती

Sat, 11 Mar 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जीत के बाद खुशी मनाते करन माहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अल्मोड़ा जिले की छह सीटों में अल्मोड़ा, द्वाराहाट, सोमेश्वर और सल्ट सीटों पर भाजपा और जागेश्वर तथा रानीखेत सीटों पर कांग्रेस ने विजय हासिल की। अल्मोड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को 5373 वोटों से पराजित किया। रघुनाथ सिंह चौहान को 26,464 और मनोज तिवारी को 21085 वोट मिले। इसके अलावा बसपा के डा. संजय कुमार टम्टा को 1654, कम्यूनिस्ट पार्टी के दिनेश पांडे को 425, यूकेडी के कुंदन सिंह बिष्ट को 130, सपा के जसवंत सिंह को 72, उपपा की रेखा धस्माना को 157 मत मिले। जबकि निर्दलीय प्रकाश चंद्र भट्ट को 106, भुवन चंद्र जोशी को 219, मो. हबीब को 514, वीरेंद्र कुमार को 517 मिले। 
विज्ञापन

   
जागेश्वर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष पांडे को 399 मतों से पराजित किया। गोविंद सिंह कुंजवाल को 24132 और सुभाष पांडे को 23733 वोट मिले। इसके अलावा बसपा के तारा दत्त पांडे को 1345 और यूकेडी के महेंद्र सिंह रावत को 793 मत मिले। सोमेश्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने कांग्रेस के राजेंद्र बाराकोटी को 710 वोटों से पराजित किया। रेखा आर्या को 21780 और राजेंद्र बाराकोटी को 21070 वोट मिले। इसके अलावा बसपा के हिमांशु कोहली को 622 और निर्दलीय चंद्र प्रकाश आर्या को 218, पूरन चंद्र को 263 और प्रदीप कुमार आर्या को 841 वोट मिले। 

उधर हॉट सीट रानीखेत सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 4981 वोटो से पराजित किया। करन माहरा को 19035 और अजय भट्ट को 14054 वोट मिले। इसके अलावा निर्दलीय प्रमोद नैनवाल को 5701, बसपा के कृपाल राम को 1169, यूकेडी के प्रताप सिंह साही को 414 वोट मिले। द्वाराहाट सीट पर भाजपा के महेश सिंह नेगी ने कांग्रेस के मदन सिंह बिष्ट को 6593 वोटों से पराजित किया। महेश नेगी को 20221 और मदन सिंह बिष्ट को 13628 वोट मिले। इसके अलावा यूकेडी के पुष्पेश त्रिपाठी को 6581, बसपा के गिरीश चौधरी को 830, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी प्रत्याशी कुंदन सिंह रावत को 503 वोट और निर्दलीय कुबेर सिंह कठायत को 2126, जय प्रकाश कांडपाल को 342, नंदन गिरी को 776 और भूपाल सिंह को 1196 मत मिले। सल्ट विधानसभा सीट पर भाजपा के सुरेंद्र सिंह जीना ने कांग्रेस की गंगा पंचोली को 2904 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह जीना को 21581 और गंगा पंचोली को 18677 वोट मिले। इसके अलावा बसपा के भोला शंकर को 664, यूकेडी डेमोक्रेटिक की गंगा देवी को 459, उपपा के नारायण सिंह को 268, यूकेडी के राकेश सिंह बिष्ट को 187 मत मिले। जबकि निर्दलीय कुबेर सिंह मनराल को 132, भगवत सिंह को 184, भुवन जोशी को 669 और महिपाल सिंह को 262 मत मिले। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें