फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच घोटाले को लेकर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस : प्रीतम

Sat, 27 May 2017 11:03 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि एनएच घोटाले की सीबीआई से जांच नहीं की गई तो कांग्रेस इस मामले को आगामी विधानसभा सत्र में जोरशोर से उठाएगी और साथ ही इस मामले को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार के दो माह के कार्यकाल को विफल करार देते हुए कहा कि इस सरकार ने राज्य को खनन और शराब माफिया के हाथों सौंप दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस को राज्य में पुन: स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे प्रीतम सिंह ने शिखर सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दो माह के कार्यकाल में प्रदेश को जिस ओर ले जा रही है, उस पर कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती। उन्होंने कहा कि एनएच घोटाले पर पूर्व में सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, लेकिन अब केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने पत्र से जाहिर कर दिया है कि केंद्र सरकार सीबीआई जांच से बचना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर चुप नहीं बैठेगी और आठ जून से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में इस मामले को जोरशोर से उठाया जाएगा। इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस जनहित के सभी मामलों में आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य में खनन माफिया सक्रिय हैं और अवैध खनन पर सरकार रोक लगाने में विफल रही है। प्रदेश सरकार की आबकारी नीति से भी शराब माफिया को फायदा होने वाला है। दुकानों से शराब बिक्री के समय में कटौती करने से अवैध शराब का कारोबार बढ़ेगा। राज्य के पांच जिलों में देशी शराब की बिक्री पर रोक थी, लेकिन भाजपा सरकार ने वहां भी शराब की दुकानें खोलने निर्णय ले लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर खनन और शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल को भी विफल करार दिया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सभी वायदे झूठे साबित हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस को राज्य में पुनरस्थापित किया जाएगा। कांग्रेस विधानमंडल उप नेता विधायक करन मेहरा ने कहा कि राज्य के लिए विशेष पैकेज, बागेश्वर रेल लाइन निर्माण आदि सहित सभी मामलों में केंद्र सरकार के तीन साल निराशाजनक रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, त्रिलोचन जोशी, राजेंद्र बाराकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें