फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 74 घोटाले को लेकर संघर्ष करेगी कांग्रेस : करन

Fri, 26 May 2017 10:37 PM IST
रानीख्ाेत,अमर उजाला
विज्ञापन
करन माहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 विपक्ष के उप नेता और क्षेत्रीय विधायक करन माहरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। एनएच 74 घोटाले में अपने बड़े नेेताओं की गर्दन फंसती देख मामले की सीबीआई जांच तक नहीं कराई जा रही है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। कहा कि सरकार की अकर्मण्यता के चलते स्पेशल कंपोनेंट प्लान की धनराशि लैप्स हो गई, जबकि भाजपा अपने को अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों का सबसे बड़ा हितैषी बताती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के बड़े नेता सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को अक्षम करने की कोशिश में जुटे हैं।
यहां पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार से लोगों के हाथ सिर्फ निराशा लगी है। प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। कहा कि देहरादून आरटीआई कार्यालय में महिला के साथ बदसलूकी हो, माफिया द्वारा रामनगर में वनरक्षक को कुचलने का मामला हो या खटीमा के भाजपा नेता देवेंद्र चंद्र द्वारा फैक्ट्री मालिक से रंगदारी वसूली का मामला हो, सरकार इन मामलों को दबाने का प्रयास कर रही है। शराब माफियाओं के लिए स्टेट हाइवे को जिला मार्ग बना दिया गया, शपथ पत्र में तर्क दिया जा रहा है, कि राज्य मार्गों का सरकार मानकों के अनुसार संरक्षण नहीं कर पा रही है, यह हास्यास्पद है। एनएच 74 घोटाले में भाजपा ने शुरू में जोर शोर से सीबीआई जांच की संस्तुति की, लेकिन अब उनके बड़े नेताओं की गर्दन मामले में फंस रही है, लिहाजा सीबीआई जांच को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास हो रहा है। उनके साथ ललित अस्वाल, हरीश मनराल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को लेकर स्थिति स्पष्ट करें भाजपा
रानीखेत। विधायक करन माहरा ने रानीखेत जिले को लेकर भाजपा सरकार और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सरकार में प्रतिदिन मुख्यमंत्री को पत्र भेजते थे, क्या पत्र लिखने का सिलसिला अभी भी जारी है या बंद हो गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें