फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बैरिकेडिंग तोड़ कलल्ट्रेट में घुसे कांग्रेसी, पुलिस से धक्का-मुक्की, इस वजह से कार्यकर्ता हैं खफा

Fri, 23 May 2025 03:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर सड़क की बदहाली को लेकर कलक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर सड़क की बदहाली को लेकर कलक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी वहां बेरिकेडिंग को देख भड़क गए। बेरिकेडिंग तोड़ और पुलिस कर्मियों को धकेल कर कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता जिला कार्यालय के प्रवेश द्वार के भीतर हॉल में घुसकर धरने पर बैठ गए। धक्का-मुक्की में पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या भी फंस गए।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी दोपहर 12 बजे नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित अन्य नेता बेरिकेडिंग हटाकर भीतर जाने के लिए पुलिस को मनाते रहे। पुलिस की मनाही के बाद कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग को जमीन पर गिरा दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

इसके बाद कांग्रेसी कलक्ट्रेट के हॉल में घुसकर धरने पर बैठक गए। सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने प्रवेश द्वार बंद कर दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर बहस हुई। धक्का-मुक्की में पूर्व सीएम हरीश रावत और यशपाल आर्या भी फंस गए। आर्य गिरने से बाल-बाल बचे।

बाद में डीएम आलोक कुमार पांडे अपने कार्यालय से नीचे आकर धरना दे रहे नेताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन दिया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जल्द सड़क ठीक नहीं होने पर भवाली में एनएच जाम, कमिश्नरी और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का एलान किया।

सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। क्वारब की समस्या से आम जनता परेशान है लेकिन यात्रियों की जान को खतरा बना है पर सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। भू माफिया, जंगल माफिया हावी हैं। - करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष- कांग्रेस

विज्ञापन


सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
कांग्रेस के पूर्व घोषित कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा कलक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रवेश द्वार पर बेरिकेडिंग की गई थी। एसएसपी देवेंद्र पींचा, उप जिला अधिकारी सदर संजय कुमार, सीओ गोपाल दत्त जोशी समेत बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। धरने के दौरान वहां करीब एक घंटे से अधिक समय तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पुलिस दोनों पक्षों ने संयम से काम लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वहां से जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

ये रहे मौजूद
घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुमार, तारा चंद जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, परितोष जोशी, आनंद सिंह रावत, सुमित्तर भुल्लर आदि शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें