फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में दिया धरना, नारेबाजी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा में गांधी पार्क में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में खोली गई हार्ट केयर यूनिट को स्थायी रूप से संचालित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना दिया। इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सस्ता में आने के बाद हार्ट केयर यूनिट बंद होने के कगार पर आ गई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द करार आगे बढ़ाकर हार्ट केयर यूनिट को स्थायी रूप से संचालित नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पूर्व विधायक मनोज तिवारी के प्रयासों से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट शुरू की, जिसका लाभ अल्मोड़ा जिले के अलावा बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है, लेकिन सत्ता में काबिज होने के बाद भाजपा सरकार हार्ट केयर यूनिट का करार आगे नहीं बढ़ा रही है। मांग की कि जनहित को देखते हुए हार्ट केयर यूनिट को स्थायी रूप से संचालित करने की व्यवस्था प्रदेश सरकार करे। प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
ये लोग रहे मौजूद
धरने में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, महिला इकाई जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राजेंद्र बाराकोटी, आनंद बगडवाल, यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप डांगी, हर्ष कनवाल, विनोद वैष्णव, संजय दुर्गापाल, राजेंद्र बोरा, पारितोष जोशी, महेश चंद्र, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, कार्तिक साह, मदन डांगी, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो लाइन- अल्मोड़ा में गांधी पार्क में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। (फाइल नं. 22एएलएम08पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें