फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हार के बाद कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी

Sun, 02 Feb 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। निकाय चुनाव में मिली अप्रत्याशित हार के बाद कांग्रेस में मचा बवाल शांत होने का नाम नहीं दे रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जल्दी ही कई पदाधिकारियों पर इसकी गाज गिर सकती है। संगठन में जल्दी ही बड़े परिवर्तन की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर पद पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब अल्मोड़ा की जनता ने निकाय चुनाव में कांग्रेस को नकारा हो और भाजपा के हिस्से में जीत आई हो।
मेयर पद पर भाजपा के प्रत्याशी अजय वर्मा निकाय चुनावों में भाजपा के मेयर पद के प्रथम निर्वाचित जनप्रतिनिधि बने हैं। नगर निगम में मेयर पद पर हुई कांग्रेस की हार से पार्टी में घोर निराशा का आलम है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का कहना है कि चुनाव के बाद संगठन स्तर पर समीक्षा लगातार की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्दी ही संगठन में आमूल चूल परिवर्तन किए जाएंगे। युवा और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी जबकि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी से बाहर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें