फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर दुष्यंत गौतम का फूंका पुतला

Sun, 18 Oct 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 चौखुटिया में दुष्यंत गौतम का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए क्रांतिवीर चौराहे पर दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने अंकिता प्रकरण से जुड़े सवालों के घेरे में आए दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के इस फैसले पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण उत्तराखंड की जनता की भावनाओं और अस्मिता से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला है। ऐसे संवेदनशील समय में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने के बजाय ऐसा फैसला लेना जनता की उम्मीदों पर पानी फेरना है। उन्होंने सरकार से जनता की भावनाओं का सम्मान करने, अंकिता को न्याय दिलाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जीवन नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना कांडपाल, वीरेंद्र सिंह, आनंद राम, कैलाश गिरी, राजेंद्र कांडपाल और हीरा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें