फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने गरीबी नहीं, गरीब हटाए: थावर 

विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते उत्तराखंड भाजपा चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर पूर्व में कई बार चुनाव लड़े लेकिन गरीबी तो नहीं हटी उल्टा गरीब हट गए।

विज्ञापन

यहां एक होटल में मीडिया से मुखातिब थावर चंद गहलोत ने कहा कि हाल के दिनों में आतंकवादियों के खिलाफ की गई एयर स्ट्राइक की कार्रवाई और केंद्र सरकार के तमाम अन्य कार्यों से प्रभावित होकर देश की जनता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। एनडीए की 400 से अधिक सीटें आएंगी। भारत की अर्थ व्यवस्था ने फ्रांस को भी पीछे छोड़ दिया है। विपक्ष के लोग गठबंधन भी खड़ा नहीं कर पाए हैं और सब एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल बीसी खंडूरी ने अपने स्वास्थ्य के मद्देनजर खुद चुनाव लड़ने से इंकार किया था और वह पूरी तरह पार्टी के साथ हैं। लोकसभा प्रभारी केदार जोशी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश महामंत्री समीर आर्या, मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, मीडिया प्रभारी राजीव गुरुरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें