अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत चुनाव के लिए अल्मोड़ा जनपद प्रभारी धीरेंद्र प्रताप 30 जून से अल्मोड़ा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी की चुनावी रणनीति , प्रत्याशियों के चयन और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के लिए जिलेभर में व्यापक दौरा करेंगे।
अल्मोड़ा के लिए रवाना होने के पूर्व धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि वह लगातार जनपद के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क में है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह रावत, पूर्व पार्टी प्रत्याशी गंगा पंचोली, अल्मोड़ा जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, रानीखेत कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला सहित अन्य प्रमुख नेताओं से विस्तृत चर्चा की है। इधर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बताया कि धीरेंद्र प्रताप एक जुलाई को अल्मोड़ा और रानीखेत में अलग-अलग सत्रों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। संवाद