फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Thu, 18 Jul 2024 03:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। दिल्ली में स्थापित होने वाले केदारनाथ मंदिर के विरोध में सल्ट में कांग्रेस ने सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने इसे प्रदेश के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ बताया।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में मुख्य बाजार में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना निकालकर पीतल लगा दिया गया। अब सरकार केदारनाथ मंदिर को ही दिल्ली में स्थापित कर रही है। खुद सीएम दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर के भूमिपूजन में शामिल हुए। यह कृत्य प्रदेश की जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ है। वहां पर शोबन सिंह, दयाकृष्ण भट्ट, नारायण सिंह रावत, घनानंद शर्मा, मदन सिंह, विशन दत्त, हरी सिंह, गोपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें