फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

Sat, 02 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल के दाम में 3.96 रुपए और डीजल में 2.37 रुपए की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाकर केंद्र की सत्ता प्राप्त की लेकिन देश की बागडोर संभालते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। एक के बाद एक जन विरोधी निर्णय लेकर देश के प्रधानमंत्री ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।

पेट्रोल और डीजल के दामों को बढ़ाकर जनता पर फिर से महंगाई का बोझ लाद दिया है। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमत में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश प्रवक्ता केवल सती, जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, कमल पंत, विनोद वैष्णव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदीप बिष्ट अमर, संजय दुर्गापाल, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पूरन रौतेला, कवींद्र पंत, प्रमोद कुमार, नरेंद्र रौतेला, दीपेश जोशी, परितोष जोशी, मुकेश नेगी, कार्तिक साह, देवेंद्र बिष्ट, संजय वाणी, मनोज सनवाल, सुरेंद्र मेहरा, मनीष लोबियाल, दीपक आर्या, गोकुल खत्री, जगदीश चुफाल, करन पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें