फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को कांग्रेस और किसान सभा का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नए लागू कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार आठ दिसंबर के भारत बंद को कांग्रेस और उत्तराखंड किसान सभा ने समर्थन जताया है। किसान सभा ने भारत बंद के मौके पर आठ दिसंबर को गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देने का एलान किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी और उत्तराखंड कांग्रेस ने मंगलवार आठ दिसंबर को किसान संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद को पूर्ण समर्थन देने का फैसला लिया है।
उन्होंने जिले के कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक, नगर अध्यक्षों और समस्त कार्यकर्ताओं से भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने समस्त जनता, व्यवसायियों और नागरिकों से भी भारत बंद को समर्थन देने की अपील की है।
विज्ञापन

इधर उत्तराखंड किसान सभा ने भी भारत बंद को समर्थन जताया है। किसान सभा ने सरकार द्वारा लाए गए तीनों किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य और कृषि मंडियों की बहाली, विद्युत अमेंडमेंट बिल 2020 को निरस्त किए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि भारत बंद के मौके पर आठ दिसंबर को स्थानीय गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी सभी जनवादी संगठनों से प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें