फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी को धमकाने का आरोप, साहू पर मुकदमा

Sun, 12 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने भी कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। 


कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह चुनाव प्रचार कर मजखाली के एक होटल में जा रहे थे। जैसे ही वह वाहन से उतरे तो पहले से वहां मौजूद भाजपा प्रत्याशी के पति गिरधारी लाल साहू ने 35 से अधिक लोगों के साथ उन पर हमले का प्रयास किया। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने तत्काल डीएम, एसएसपी को जानकारी दी और राजस्व पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई, लेकिन दूसरे दिन भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव का माहौल बिगाड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें आपराधिक प्रवृति के लोगों से जान का खतरा है। नायब तहसीलदार एमएस भोजक ने बताया कि गिरधारी लाल साहू और उनके 30 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 506, 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने भी पत्रकारों को बताया कि शनिवार शाम भाजपा कार्यकर्ता मजखाली में एक रिसोर्ट में बूथों की समीक्षा कर रहे थे। उनके पति गिरधारी लाल साहू वहां से कहीं जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी और समर्थक पांच-सात गाड़ियों से आए और रिजॉर्ट के पास मारपीट कर एक वाहन में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन


रेखा ने आरोप लगाया है कि सोमेश्वर में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा असफल होने से कांग्रेसी बौखलाहट में क्षेत्र का माहौल बिगाड़ रहे हैं। इससे उन्हें और भाजपा कार्यकर्ताओं को खतरा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी कर बदनाम करने की साजिश की जा रही है। पार्टी की ओर से इस बारे में सोमेश्वर थाने समेत चुनाव आयोग और प्रशासन से भी लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। इधर सोमेश्वर थानाध्यक्ष विजेंद्र साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें