फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट की वैधता को लेकर संघर्ष समिति का अनशन शुरू

Mon, 22 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि ट्रस्ट की वैधता को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि राजनैतिक संरक्षण के चलते प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। मंदिर को निजी ट्रस्ट से निजात दिलाकर व्यवस्था पूर्व की भांति मंदिर समिति को सौंपने की मांग उठाई गई। 
विज्ञापन


समिति ट्रस्ट की बैधता पर सवाल उठाते हुए पिछले 10 दिनों से धरने पर थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन कैलाश कांडपाल और महेंद्र मैनाली क्रमिक अनशन पर बैठे। चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक संपत्ति को निजी हाथों से शीघ्र मुक्त नहीं कराया गया तो आमरण अनशन, सरकारी कार्यालयों और बाजार को बंद करा दिया जाएगा।

चक्काजाम भी होगा। आंदोलनकारियों ने मंदिर की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति मंदिर समिति को सौंपने की मांग की। कहा कि प्रशासन राजनैतिक दबाव में जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रहा है। आंदोलन को समर्थन देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष विनोद भट्ट,  हेम रौतेला, जगदीश रौतेला, हरीश उप्रेती, रामकिशन पांडेय, जीवन रौतेला, जगदीश शाह, बचे सिंह बिष्ट, अनिल चौधरी थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें