अल्मोड़ा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदुत्व की रक्षा और राष्ट्र की मजबूती के लिए सभी हिंदुओं से जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया।
अल्मोड़ा में मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से रविवार को नगर के सिमकनी मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिंदुत्व की रक्षा के लिए हुंकार भरी गई। वक्ताओं ने जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर सभी हिंदुओं से एक मंच पर आने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख रेखा जोशी ने कहा कि हिंदुओं को जन्म से ही जागना होगा। हिंदुत्व की रक्षा के लिए सभी का राष्ट्र की मजबूती के लिए एकुजट होकर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील ने कहा कि हिंदू समाज जब एक जुट होगा तो देश मजबूत होगा। मुख्य संयोजक मनोज सनवाल ने कहा कि हिंदुओं को संगठित होना होगा। वहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी, त्रिलोचन जोशी, बिट्टू कर्नाटक, सुरेश कांडपाल, कुंदन लटवाल, मनोज तिवारी, अजित पवार, देवाशीष नेगी, हेमा कांडपाल, कमला तिवारी, लीला बोरा, जया पंत आदि मौजूद थे।