फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर ने लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज कराया

Mon, 27 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नगर निवासी बाल किशन जोशी के खिलाफ लूटपाट, मारपीट और जान से मारने जैसी कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की तफ्तीश एसएसआई राजेंद्र प्रसाद को सौंप दी गई है। 

    कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला इस साल सात जनवरी का है। उत्तराखंड परिवहन निगम पिथौरागढ़ डिपो में परिचालक के पद पर तैनात संजय डालाकोटी ने कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सात जनवरी की सुबह जब वह बस से पिथौरागढ़ जा रहे थे तो बाल किशन जोशी ने उनके साथ मारपीट कर उनके पास मौजूद 15,250 रुपये और दो तोले की चेन लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि बाल किशन ने इस दौरान यात्रियों के टिकट काटने की मशीन भी तोड़ डाली। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में बाल किशन जोशी के खिलाफ धारा 324, 332, 353, 394, 504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की तफ्तीश एसएसआई राजेंद्र प्रसाद को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें