फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

Sun, 25 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
यीशु की तैयार झांकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा और कैरल्स के बीच लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की मुबारक बाद दी। दिन भर ईसाई समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के घरों में जाकर गिफ्ट का आदान प्रदान किया और डोनर्स, गुजिया, केक आदि पकवान बनाकर मेहमान नवाजी भी की। 
विज्ञापन



    स्थानीय ऐतिहासिक बडन मेमोरियल चर्च में आया है यीशु देखो आया है, फिर वही रात रोशनी लेके आई है और वी वाना ए विश यू मैरी क्रिसमस आदि गीत, कैरल्स के जरिए प्रभु यीशु को याद किया गया। प्रात: 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक पादरी रॉबिंसन दास और नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में प्रार्थना सभा, प्रवचन, प्रभु यीशु के शुभ संदेश पढ़कर सुनाए गए। चर्च के अंदर भारी भीड़ की मौजूदगी में युवाओं ने कैरल्स गाकर प्रभु यीशु को याद किया। नवजात शिशुओं को बपतिस्मा दिया गया। पादरी रॉबिंसन दास ने प्रभु यीशु के शुभ संदेश सुनाते हुए मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ भी मांगी। उन्होंने सभी को 2017 के आगमन पर बधाई देते हुए नए साल की बधाई भी दी।

वहां विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सीओ आरएस टोलिया, कोतवाल उत्तम सिंह, मिस्टर पीटर, पी लैड्रिक, सीमा जोशी, वी मार्क्स, पादरी शेर सिंह, जीवन सिंह, मयंक लारेंस, संजय डेनियल, शिखा दास, सोनी, जे जेम्स, साक्षी, अक्षय स्टीफन, दिया मार्क्स, संजय बिष्ट, प्रकाश पीटर, गिरीश धवन, सभासद सचिन आर्या, हेम तिवारी, मुकेश नेगी आदि थे। बाद में ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने मित्रों, रिश्तेदारों के घर जाकर क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान घरों में बने पकवान डोनर्स, गुजिया, केक खिलाए गए और एक-दूसरे को गिफ्ट भी प्रदान किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें