रानीखेत (अल्मोड़ा)। अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने रानीखेत क्षेत्र के सरकारी और निजी अस्पतालों का फायर ऑडिट किया। इस दौरान विशेष रूप से एनआईसीयू, एसएनसीयू और पीआईसीयू वार्डों में अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।
टीम ने अग्निशमन उपकरणों और आपातकालीन निकास द्वारों का निरीक्षण कर अस्पताल कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने और अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। साथ ही सभी उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए।