फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल के साथ प्रदर्शन

Fri, 11 Dec 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हवालबाग ब्लॉक के गोविंदपुर क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवा के अक्सर बाधित रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। क्षेत्र के गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को अनोखे ढंग से अपना विरोध जताया। यहां के कई उपभोक्ताओं ने अपने कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल के साथ गोविंदपुर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का आरोप है कि समस्या को लेकर विभाग उदासीन बना हुआ है। धमकी दी कि यदि जल्द ही क्षेत्र में बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगाकर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। शुक्रवार को क्षेत्र के कई बीएसएनएल सेवा के उपभोक्ता गोविंदपुर बाजार में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल लेकर पहुंचे।

यहां उन्होंने व्यापार मंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में बीएसएनएल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का कहना था कि क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों में करीब 15 हजार की आबादी है। अधिकांश लोग यहां बीएसएनएल के ही उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


यहां की बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं अक्सर खराब रहती हैं। इस कारण मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप शोपीस बन गए हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश तिवारी ने कहा कि कई बार बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया है, लेकिन संचार सेवा दुरुस्त नहीं की जा रही हैं।

क्षेत्र में बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगाया जाना चाहिए। उपभोक्ताओं ने दो-टूक कहा कि क्षेत्र की संचार सेवा दुरुस्त होने तक प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में दिनेश सिंह बोरा, प्रीतम सिंह राणा, नवीन, दर्शन सिंह भंडारी, ज्योति तिवारी, तारा डांगी, ममता जोशी, हरीश चिलवाल, सुरेश डांगी, मोहित तिवारी आदि ने भाग लिया। ग्रामीणों ने बाद में महाप्रबंधक दूरसंचार को भी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें