फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चिलियानौला में कूड़े से बनने लगी खाद, सफाई व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका में अब गीले कचरे से खाद बनने लगी है। कूड़ा निस्तारण की समस्या दूर करने के लिए पालिका ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो कंपोस्टर स्थापित किए हैं। इनके माध्यम से प्रतिदिन करीब 1300 किलो गीले कचरे के निस्तारण की योजना है। तैयार खाद का इस्तेमाल पालिका के पार्कों में फूल-पौधों के लिए किया जाएगा। साथ ही खाद की बिक्री कर पालिका की आय बढ़ाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण केंद्र की कमी के चलते पालिका पिछले कई वर्षों से छावनी परिषद पर निर्भर रही है। ऐसे में कंपोस्टर के संचालन से कचरा प्रबंधन की व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। दोनों कंपोस्टर स्थापित करने पर करीब 45 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। योजना सफल रहने पर इसे बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा। इससे कचरे का बेहतर निस्तारण होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
-
फिलहाल प्रयोग के तौर पर दो कंपोस्टर लगाए गए हैं और इनके माध्यम से खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योजना के सफल रहने पर भविष्य में बड़े स्तर पर कंपोस्टर स्थापित किए जाएंगे। तैयार खाद की बिक्री से पालिका की आय बढ़ाने का प्रयास भी किया जाएगा। साथ ही कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए जगह चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है : अरुण रावत, पालिकाध्यक्ष चिलियानौला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें