अपने आवास पर बैठक लेते विधायक जीना। संवाद
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। यहां क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने अपने आवास पर अधिकारियों की बैठक आहूत कर विधानसभा अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं को जल्द पूरा कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जीना ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से मानिला-बरकिंडा, हंसीढूंगा-गुजरकोट, असुरगढ़ी-दीपा माई-चचरोटी, खटलगांव, भवानी देवी, छिनगाड़, गढ़कोट व झिमार आदि गांवों की पेयजल योजनाओं की प्रगति जानी और कुछ जगहों ढीले कार्य पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तत्संबंधी सख्त निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता पी. पुरोहित, अधिशसी अभियंता चमन लाल, सहायक अभियंता अरविंद सिंह, अपर सहायक अभियंता व ठेकेदार मौजूद रहे। संवाद