फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें पब्लिक शिकायत रजिस्टर में दर्ज हो रही हैं

Sun, 01 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला निर्वाचन विभाग इन दिनों विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां में व्यस्त है। आयोग के निर्देशानुसार आनलाइन पीजीआर पोटर्ल (पब्लिक शिकायत रजिस्टर) में भी निर्वाचन से संबधित आम लोगों की शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। पोर्टल के माध्यम से ही शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान भी किया जा रहा है।  

    निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों में आपातकालीन परिचालन केंद्रों को सामान्य निर्वाचन 2017 के कंट्रोल रूम से संबद्ध कर दिया गया है। जिसमें आपातकालीन परिचालन केंद्र के कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार को प्रभारी अधिकारी और आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी को अपर प्रभारी अधिकारी तैनात किया गया है। 
विज्ञापन



आयोग के पीजीआर पोर्टल (ईसीआई डाट एनआईसी डाट इन) में इंटरनेट का प्रयोग करने वाले अब पोर्टल के माध्यम से भी निर्वाचन से संबधित सभी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। पोर्टल के माध्यम से ही शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान भी किया जा रहा है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 भी उपलब्ध कराया गया है। इसमें कई शिकायतें भी आ गई हैं और उनका समाधान भी किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश सिंह टोलिया ने बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में पीजीआर पोर्टल के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। लोग ईसीआई (इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया) की वेबसाइट में जाकर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं और जिसका निस्तारण कंट्रोल रूम से किया जा रहा है। 
विज्ञापन




पीजीआर पोर्टल और टोल फ्री नंबर में आम जनता निर्वाचन से संबधित जैसे वोटर आईडी में गड़बड़ी, मतदाता सूची और आचार संहिता के उल्लंघन आदि को लेकर शिकायतें दर्ज करा सकती है। आचार संहिता लागू होने के बाद इसमें निर्वाचन से संबधित अन्य शिकायतें भी दर्ज होंगी। पोर्टल में विभिन्न मतदेय स्थलों को जाने वाली पोलिंग पार्टियों की संचरण तालिका तैयार होने के साथ साथ पार्टियों के मूवमेंट और उनके सुरक्षित स्थान तक पहुंचने और मतगणना स्थल से वापस आने तक निगरानी, इस दौरान आ रही दिक्कतों को सुनकर उन समस्याओं का निवारण करना शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें