अल्मोड़ा। वीकेंड पर वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्री परेशान रहे। यात्रियों को वाहनों के लिए स्टेशनों पर चक्कर लगाने पड़े। ग्रामीण क्षेत्रों को आने जाने के लिए अधिक दिक्कतें हुई।
रविवार को अवकाश के दिन वाहनों की सीमित आवाजाही हुई। जिले के भनोली, बाराकोट, स्याल्दे, मौलेखाल, बाड़ेछीना आदि ग्रामीण रूटों पर शाम के समय वाहनों की सीमित आवाजाही हुई। इस कारण इन क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को वाहन नहीं मिलने से दिक्कतें हुईं। वाहनों के लिए यात्रियों को स्टेशन पर चक्कर लगाने पड़े। सुंदर राम ने बताया कि मौलेखाल जाने के लिए वाहन तलाश रहा हूूं लेकिन वाहन नहीं मिल रहा है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। नारायण सिंह ने बताया कि चौखुटिया के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। इंतजार करते हुए 20 मिनट से अधिक हो गए हैं।