फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर ठीक से नहीं कर रहे काम    

Fri, 04 Aug 2017 10:23 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के सही ढंग से काम नहीं कर पाने के कारण बेरोजगार युवाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। जून से ई-डिस्ट्रिक सिस्टम यानी कि डिजिटल ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत बेरोजगार युवाओं का सीएससी के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है, लेकिन दो माह हो चुके हैं और जिले के 434 कॉमन सर्विस सेंटर सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। इससे दूरदराज के युवाओं को जिला मुख्यालय के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि जून से रोजगार कार्यालय को ई-डिस्ट्रिक सिस्टम यानी कि डिजिटल ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ दिया गया है। पूर्व में कार्य रोजगार पोर्टल के माध्यम से हो रहा था। ऑनलाइन प्रक्रिया से जुड़ने के बाद युवा बेरोजगार अपने गृह क्षेत्र में स्थित कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। दूरस्थ क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए सभी ब्लॉक और तहसील क्षेत्रों में पूर्व स्थापित कॉमन सर्विस सेंटरों को रोजगार कार्यालय से जोड़कर पंजीयन कराने की सुविधा भी दी गई है। वर्तमान में अल्मोड़ा में 203 और रानीखेत में 231 सीएससी सेंटर हैं, जो रोजगार कार्यालय से जुड़े हैं।

इन सेंटरों में 30 रुपये शुल्क जमा कर बेरोजगार युवक रोजगार कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकते हैं। सीएससी में शुल्क जमा कर बेरोजगार युवाओं के आवेदन रोजगार कार्यालय के अधिकारी के पास पहुंच जाते हैं। यहां से रिपोर्ट लगने के बाद बेरोजगार युवाओं को करीब 15 दिन बाद अपने क्षेत्र के सीएससी से रजिस्ट्रेशन कार्ड प्राप्त हो जाता है, लेकिन दो माह हो चुके हैं और जिले के 434 कॉमन सर्विस सेंटरों में से अधिकांश एक्टिवेट नहीं हैं। दूरदराज के बेरोजगार युवाओं को क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय आकर ई-डिस्ट्रिक सिस्टम के जरिए अपना पंजीयन कराना पड़ रहा है। सीएससी में नेटवर्क की समस्या आड़े आ रही है। इससे एक पंजीयन में आधे से एक घंटा समय लग रहा है। जिला सेवा योजन अधिकारी वाईएस रावत ने बताया कि अभी भी कई कामन सेंटर एक्टिवेट नहीं है। जिले में कुछ पंजीकृत सीएससी सेंटरों से ही बेरोजगार युवाओं के आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ जगहों पर नेटवर्क की दिक्कतें आ रही हैं। पिछले दिनों कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों और दूर संचार के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की गई है। और उनको जनता से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के निर्देश देते हुए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन

- जेएस नागन्याल, मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें