अल्मोड़ा। राजकीय संग्रहालय सभागार में हुई डे केयर सेंटर की बैठक में महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल को सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों, निर्धन और कमजोर वर्ग के छात्रों को आर्थिक सहायता देने और शिक्षण संस्थाओं में संस्था की ओर से पुस्तक वितरण को बढ़ावा दिए जाने पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रीता दुर्गापाल द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़कर भागीदारी की जाती रही है। इस दौरान सरस्वती वंदना और भजन आदि की भी प्रस्तुति हुई। पुष्पा कैड़ा ने अभिनंदन पत्र और पुष्पा सती, मीता उपाध्याय, लीला खोलिया ने उनका माल्यार्पण किया। इस मौके पर डा. जेसी दुर्गापाल, अरबन बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, डॉ. गोकुल मेहता, गिरीश चंद्र तिवारी, डीके जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, डॉ. जीवन सिंह मेहता आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता हेम चंद्र जोशी और संचालन आनंद वल्लभ लोहनी ने किया। कार्यक्रम में चंद्रमणि भट्ट, लक्ष्मण ऐठानी, तारा चंद्र साह, गिरजा नंदन तिवारी, नवीन लाल साह, आशा कर्नाटक, शांति साह, दीपा जोशी, सरला बिष्ट,राधिका जोशी, सुनैना, रीता जोशी, अनीता रावत, गीता साह, रमा जोशी, मथुरादत्त मिश्रा, सुंदर लाल चौधरी, मोहन सिंह नेगी, नरेंद्र नाथ, अनुराधा अग्रवाल, चंद्रा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, दीपा जोशी, नवीन चंद्र पाठक, गिरीश चंद्र जोशी, देवेंद्र अग्निहोत्री, मनोहर सिंह नेगी, पान सिंह राणा, भुवन चंद्र तिवारी, किशोर जोशी, गिरीश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।