फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: किलमोड़े की छाल और कीमोथेरेपी का मेल ब्लड कैंसर पर असरदार, शोध में खुलासा; नई राह खुली

Sat, 01 Aug 2026 12:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

हिमालयी औषधीय पौधे किलमोड़ा की छाल का अर्क, कीमोथेरेपी दवा डॉक्सोरूबिसिन के साथ देने पर ब्लड कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
किलमोड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाले औषधीय पौधे किलमोड़ा पर किए गए एक संयुक्त शोध में ब्लड कैंसर के उपचार को लेकर संभावनाएं सामने आई हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शोधकर्ताओं के अध्ययन में पाया गया कि किलमोड़ा की छाल के अर्क को कीमोथेरेपी की दवा डॉक्सोरूबिसिन के साथ देने पर रक्त कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन


शोध के दौरान किए गए परीक्षणों में किलमोड़ा की छाल के अर्क और डॉक्सोरूबिसिन के संयोजन का असर देखा गया। शोधकर्ताओं के अनुसार दोनों के संयोजन से कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि नियंत्रित हुई। साथ ही कीमोथेरेपी से होने वाले कुछ दुष्प्रभावों में भी कमी दर्ज की गई। यह शोध नेचर पब्लिशिंग ग्रुप की अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं के अनुसार हिमालयी औषधीय पौधों के औषधीय गुणों पर इस तरह के अध्ययन भविष्य में कैंसर समेत गंभीर रोगों के उपचार के लिए नई दवाएं विकसित करने का आधार बन सकते हैं।
विज्ञापन


ये शोधकर्ता रहे शामिल
शोध में डॉ. मुकेश सामंत, सुमीत सिंह, डॉ. रंजीत मनहास, डॉ. विनिता गौरी, डॉ. बिप्लब कोच और पूजा गोस्वामी शामिल है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें