राजकीय इंटर कालेज बाराकूना में आयोजित पांच दिवसीय भारत स्काउट-गाइड शिविर के समापन पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। स्काउट-गाइडों को प्राथमिक चिकित्सा के गुर भी बताए गए।
शिविर में प्रतिभागियों को गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, टैंट निर्माण, पुल निर्माण आदि की जानकारी दी गई। कैंप फायर में स्काउट-गाइडों ने स्वर्ग तारा हाइ जुनेली राता को सुणलो तेरी मेरी बाता.., टकटका टक कमला बाटुली लगाये... सहित कई कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी बीएल भारती ने कहा कि स्काउट-गाइड समाज सेवा का बेहतर माध्यम है। विशिष्ट अतिथि उपखंड शिक्षाधिकारी लक्ष्मी पंत थे। वक्ताओं ने कहा कि स्काउट-गाइड बुराइयों को खत्म करने के लिए आगे आएं।
इस मौके पर शिविर संयोजक प्रधानाचार्य आरके सिंह, स्काउट प्रशिक्षण आयुक्त जगननाथ गोस्वामी, उप खंड शिक्षाधिकारी रश्मि पंत, मोहन चंद्र भट्ट, योगेश त्रिपाठी, शेर राम टम्टा, कैलाश नयाल, भूपाल चिलवाल, रेहान सिद्दकी, राजेंद्र नयाल, भरत गैड़ा, महेंद्र लाल, चंद्रशेखर आर्या, तरेंद्र वर्मा, आनंद प्रसाद, हेम पाटनी, ज्योति, रेखा बिष्ट, कंचन बिष्ट, गीता पांडे, किरन ज्योति, विनीता वर्मा आदि मौजूद थे।