फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में कोरोना पॉजिटिव ने चार हजार की आबादी को कराया क्वारंटीन

विज्ञापन
रानीखेत सील खड़ी बाजार इलाके में तैनात पुलिस फोर्स। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बीते दिनों दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में हुई मरकज से लौटने के बाद क्वारंटीन किए गए चार जमातियों में से एक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रविवार देर रात अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं उसके संपर्क में आए 16 लोगों को रानीखेत में क्वारंटीन किया गया है, जिनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वार्ड के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार पूर्णिया निवासी जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन मुस्तैद हो गया है। जमाती के करीबी और पड़ोसी नौ लोगों को सुबह पुलिस ने उठाकर क्वारंटीन कर दिया था। इसके अलावा सात अन्य जमाती यहां मालरोड टीआरसी में क्वारंटीन हैं। सभी 16 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
नौ लोग जमाती के सीधे संपर्क में बताए जा रहे हैं। बता दें कि चारों जमाती 16 मार्च को तब्लीगी जमात के जलसे से लौटे थे। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय में स्थित कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 16 अन्य लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं एसडीएम अभय प्रताप ने बताया कि निगेटिव पाए गए तीन जमातियों का फिलहाल दोबारा टेस्ट नहीं कराया जा रहा है। हालांकि उनपर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें