फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबस अन्नदाता : कोल्ड स्टोर बंद, मंडी नहीं, बर्बाद हो रही उपज

Wed, 20 Sep 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में सब्जी और नकदी फसलों की अच्छी पैदावार होने के बावजूद मंडी और भंडारण की व्यवस्था न होने से हर साल हजारों क्विंटल सब्जियां बर्बाद हो रही हैं, इसे देखने वाला कोई नहीं है। ऐसे में किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है और वे मायूस हैं।
विज्ञापन




जिले में 4624 हेक्टेयर में किसान आलू, मटर, मूली, फ्रास बीन, प्याज, टमाटर, बैगन, भिंडी समेत अन्य सब्जियों का उत्पादन करते हैं। वहीं लमगड़ा, नाटाडोल, कुटौली, सोमेश्वर, लोहना, शीतलाखेत आदि स्थानों पर खुबानी, पपीता, संतरा आदि फल उत्पादित होते हैं। जिले में मंडी और भंडारण की व्यवस्था नही हैं।
जिला मुख्यालय से 90 किमी और ग्रामीण क्षेत्रों से 100 से 200 किमी दूर हल्द्वानी मंडी अपने उत्पादों को पहुंचाना किसानों के लिए असंभव है। ऐसे में बिचौलिए उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर औने-पौने दामों में सब्जी, फल खरीद इसका भंडारण कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। स्थिति यह है कि जी-तोड़ मेहनत के बावजूद किसानों को उपज की लागत भी नहीं मिल पा रही। ऐसे में किसान खेती छोड़ कर रोजगार की तलाश में गांवों से पलायन करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

-
भंडारण की नहीं है कोई व्यवस्था
अल्मोड़ा। जिले में किसानों के उत्पादों के भंडारण की कोई व्यवस्था नहीं है। जिला मुख्यालय के निकट हवालबाग में 1992 में एक कोल्ड स्टोर का निर्माण किया गया। इस कोल्ड स्टोर को एक निजी संस्था को सौंपा गया था। संस्था के घोटाले में फंसने से कोल्ट स्टोर में ताले लग गए, जो अब तक नहीं खुल सके हैं।
-
फसल का नाम उत्पादित क्षेत्र (हेक्टेयर में)



आलू 2223
प्याज 289
टमाटर 348
मटर 670
मूली 860
फ्रास बीन 611
पत्ता गोभी 303
फूलगोभी 275

बैंगन 119
भिंडी 169
शिमला 441
सेब 1261
नाशपाती 2089
आडू 1502
आम 4103
-
मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि मटेला में कोल्ड स्टोर है, लेकिन अभी यह संचालित नहीं हो रहा है। फल और सब्जियों के भंडारण के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें