अल्मोड़ा। जिले में सुबह और शाम ठंड पड़ रही है जबकि दिन में मौसम राहत दे रहा है। लगातार बदल रहे मौसम में लोग तेजी से वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को तड़के आसमान में बादल छाए थे। कुछ देर बाद मौसम खुल गया। दिनभर धूप खिली रहने से लोगों को राहत मिली। लोगों ने धूप का आनंद लिया। सुबह और शाम के समय ठंड पड़ रही है। लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।