रानीखेत (अल्मोड़ा)। नवंबर में ही इस बार ठंड ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते रानीखेत में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। जगह-जगह लोग समूहों में आग सेंकते नजर आए। लोग इस बार अत्यधिक ठंड की संभावना जता रहे हैं।
बुधवार को रानीखेत में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। इसके बाद नगर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। कई स्थानों पर लोग समूहों में बैठकर आग सेंकते रहे थे। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक ठंड पड़ रही है।
मौसम के जानकार आनंद अग्रवाल का कहना है कि यह बादल अभी बरसने वाले नहीं हैं। रानीखेत में बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। इधर, प्रशासन का कहना है कि नगर में अलाव की व्यवस्था 15 दिसंबर के बाद से शुरू होगी।