अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को कार्मिकों की भारी कर्मी है। कार्मिकों की कमी से सीएमओ दफ्तर खुद बीमार लगता है। कई पद खाली होने से विभागीय कार्य और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के कार्य लंबित चल रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को लंबे समय से कई पदों के भरने का इंतजार है। शासन से तैनाती नहीं होने से विभागीय कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है। जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित कार्यों का सुचारू संचालन में बाधा आ रही है। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी के दो पदों के सापेक्ष एक पद रिक्त है। अवर अभियंता, आईएफडब्ल्यू, एसएफडब्ल्यू व चीफ फार्मासिस्ट के एक-एक पद स्वीकृत हैं, मगर कोई भी तैाती नहीं हुई है।
लैब टेक्नीशियन के दो स्वीकृत पदों में से एक भी नहीं भरा है। इस स्थिति से कार्य की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। शासन की इस कमजोरी का खामियाजा कार्यरत कार्मिक भुगत रहे हैं। खाली पदों का कार्यभार उनके कंधों में डाल दिया है।
बाक्स
इन अफसरों की कुर्सी खाली
सीएमओ कार्यालय में लंबे समय से जिला मलेरिया अधिकारी, जिला अपर शोध अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला कुष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी पद खाली पड़े हैं।
कोट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारी के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को समय-समय पर भेजी जाती है। उम्मीद हैं कि जल्द रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा