सीएमओ सविता ह्यांकी ने ताड़ीखेत स्थित पीएचसी का निरीक्षण किया। वहां पहुंचे रोगियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि कोविड के लक्षण होने पर तत्काल डाक्टरों से संपर्क करें। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
औषधि कक्ष का भी बारीकी से निरीक्षण किया। सीएमओ ह्यांकी ने अभिलेखों की जांच की और अस्पताल के औषधि कक्ष को भी देखा। डॉक्टरों से उन्होंने कोरोना के संबंध में तमाम फीडबैक भी लिए। लोगों से कोविड-19 के लक्षण होने पर जल्द डॉक्टरों से संपर्क करने की अपील की। विभागीय अधिकारियों से टीमवर्क के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि एकजुट होकर ही कोरोना की रोकथाम होगी। वहां अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. डीएस नबियाल, डॉ. भारत, नेहा बिष्ट आदि थे। (संवाद)