सीएम हरीश रावत 25 मार्च को चौखुटिया में चैत्राष्टमी मेले का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने मेले के लिए तीन लाख रुपए भी स्वीकृत कर दिए हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चौखुटिया से देहरादून गए चैत्राष्टमी मेला समिति के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रावत बतौर मुख्य अतिथि 25 मार्च को दोपहर 12:30 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट होंगे। बताया कि रावत ने मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार ने तीन लाख रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। रविवार को विधायक के नेतृत्व में सीएम रावत से मिले शिष्टमंडल में बिष्ट समेत मेला समिति अध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह बिष्ट, कुबेर सिंह कठायत, जीवन नेगी, राजेश अग्रवाल, शिवराज कठायत, दयाल मेहरा, दरबान बिष्ट, तारा गिरी आदि शामिल थे।