फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देघ्ााट में अामरण्ा अनश्ान

Sun, 15 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
देघाट शहीद स्थल पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन और अनशन जारी है। आंदोलन के समर्थन में कई लोग धरने पर बैठे। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की उपेक्षा को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


देघाट के शहीद स्थल पर मल्ला चौकोट संघर्ष समिति की ओर से बीस फरवरी से चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन 23वें दिन भी जारी रहा। प्रधान ईश्वरी दत्त बहुगुणा, चंद्रप्रकाश, चंदन सिंह मनराल, महेश जोशी, हरीश चंद्र सिंह रावत का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा।

आंदोलनकारियों ने क्षेत्र की स्वीकृत विभिन्न सड़कों का निर्माण कराने, शिक्षकों के रिक्त पदों में तैनाती, स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त डॉक्टरों के पदों पर नियुक्ति तथा स्वीकृत पालीटेक्निक की स्थापना, मांगें पूरा करने की मांग की है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंबादत्त बलौदी का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने शासन, प्रशासन के उदासीन रवैए पर भी रोष जताया है। आंदोलन के समर्थन में विमला देवी, देवकी, महेशी, मोहनी, लक्ष्मी, बसंती, दिनेश राम धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें