फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आज आएंगे सीएम, भाजपा में शामिल हो सकते हैं कई चेहरे

Sat, 18 Jan 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। निकाय चुनाव में प्रचार लगातार तेज हो रहा है। भाजपा की ओर से शनिवार को स्टार प्रचारक और सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा आ रहे हैं।
विज्ञापन

वे रैमजे इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इधर, पार्टी के सूत्रों का दावा है कि सीएम के समक्ष कई बड़े चेहरे पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यक्रम को लेकर समीक्षा की और दो जगह जनसभाओं को संबोधित किया। इसके बाद वे बागेश्वर रवाना हुए। पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब साढ़े तीन बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों का दावा है कि दो पूर्व दायित्वधारी नेताओं के साथ ही कई छात्र नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम डीएम आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए उन सभी स्थलों का निरीक्षण किया। जहां मुख्यमंत्री जा सकते हैं। डीएम ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें