फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोई विरासत को ऐपण के माध्यम से संजोने का सराहनी कार्य कर रही हैं बेटियां: सीएम

विज्ञापन
अल्मोड़ा के वीपीकेएस संस्थान में पोस्टर का कलेंडर का विमोचन करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह र? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पारंपरिक ऐपण कला से जुड़ी बेटियों से संवाद किया। सीएम ने कहा कि जिस खोई विरासत को ऐपण के माध्यम से बेटियां संजोने का कार्य कर रहीं है, वह अपने आप में सराहनीय है। ऐपण प्राचीन कला है, वर्तमान पीढ़ी की बच्चियों को इससे जुड़ते देखकर बेहद प्रसन्नता हो रही है। इसके साथ ही संवाद कार्यक्रम में सीएम ने महिला उद्यमियों और ऐपण से जुड़ी बेटियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आज हम देश-प्रदेश में राज्य की पहचान इस कला के माध्यम से संजोने का कार्य कर रहे हैं, जो एक गर्व की बात है। बहने प्राचीन ऐपण को जीवंत कर रहीं हैं इस बात का गर्व है। इससे आर्थिकी में भी सुधार हो रहा है। कहा कि प्रदेश के क्षेत्रीय व्यंजनों को विशेष खान-पान की पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। पहाड़ी व्यंजनों को प्रोत्साहन देते हुए विशेष श्रेणी में लाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि शिल्प प्रथा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के कुशल करीगरों को आधुनिक श्रेणी की कारीगरी सिखाने में कारगर साबित हुए हैं। इसी कुशलता को देखते हुए प्रदेश में आवास नीति लागू की गई है। जिसमें उत्तराखंड के शिल्प नीति से जो अपने भवनों का निर्माण करेगा उसे एक अतिरिक्त मंजिल बनाने की अनुमति दी जाएगी। कहा कि हमारी सांस्कृतिक पहचान समाप्त होती जा रही है। जिसे हम अपने कुशल शिल्पियों के माध्यम से धरातल पर लाने का प्रयास कर रहे है। शिल्पियों के कुशल प्रदर्शन से ही प्रदेश में बेरोजगारी दर कम हो रही है, जिससे क्षेत्रीय कारीगरों प्रोत्साहन मिलने के साथ वह आत्मनिर्भर बन रहे हैं। संवाद कार्यक्रम में सीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिला उद्यमियों को सम्मानित करते हुए उन्हें महिला सशक्तीकरण की ओर अग्रसर होने की बधाई दी। इसके साथ ही बालिकाओं ने सीएम को ऐपण से बनी नेम प्लेट भी प्रस्तुत की। सीएम ने इसकी सराहना की। सीएम ने पारंपरिक ऐपण से जुड़ी बेटियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, विधायक महेश नेगी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ज्योति साह, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला आदि रहे।
सीएम ने ऐपण की पंरपरा आगे बढ़ाने के लिए बेटियों से मांगे सुझाव
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसानों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी पुरस्कृत किया। ऐपण स्टॉल का अवलोकन कर बेटियों से भी चर्चा की। ऐपण की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन

सीएम ने सौर स्वरोजगार योजना, सीएम स्वरोजगार योजना, होम-स्टे योजना, पीएम स्वनिधि आदि योजनाओं के लाभार्थियों और जिले के चयनित किसानों को किसान श्री पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी को स्वरोजगार क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी। सीएम ने ऐपण स्टॉल का अवलोकन कर बेटियों से चर्चा की। ऐपण को प्रोत्साहित करने के लिए उनसे सुझाव भी मांगे। इस दौरान सीएम को राजकीय बाल किशोरी गृह की बच्चियों के बनाए ऐपण लुभाए। उन्होंने ऐपणों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में एकीकृत आजीविका परियोजना, उद्योग विभाग, कृषि, उद्यान आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्टॉलो का अवलोकन कर सीएम ने इनकी सराहना की।
अधिकारियों से बैठक कर दिए निर्देश
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें तमाम निर्देश दिए। सीएम ने योजनाओं की समीक्षा करते हुए तमाम बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अवशेष कार्यों में तेजी लाने समेत कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कई कार्य जल्द करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। वहीं संस्थान में स्टॉलों का निरीक्षण कर उन्नत कृषि यंत्रों और बीजों का अवलोकन भी किया।
सीएम ने मेडिकल कॉलेज के लिए सीवर लाईन की डीपीआर 15 दिनों के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुमाऊं मंडलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी को इस कार्य का पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी दी। सीएम ने यूपीआरएनएन के अधिकारियों से तत्काल बैठक कराते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिन विभागों की ओर से स्वीकृत राशि व्यय नहीं की जाती उन विभागों के लिए अगले वर्ष से परिव्यय स्वीकृत नहीं किए जाने की बात कही। सीएम ने जनपद की स्वीकृत जिला योजना के सापेक्ष 78 प्रतिशत व्यय पर संतोष जताया। पेयजल निगम के अधिकारियों को सरयू-बैलख पंपिंग योजना को 15 फरवरी तक दुरुस्त करते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। पेयजल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत तय लक्ष्य निर्धारित समय में प्राप्त करने के निर्देश दिए। सीएम ने जिले में ई-ऑफिस व्यवस्था पर तीव्र गति से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। जिससे ई-ऑफिस की परिकल्पना साकार हो सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए प्रसव केंद्र चिन्ह्ति किए जाने के निर्देश दिए। जंगली जानवरों की समस्याओं को लेकर उन्होंने ठोस योजना बनाने के लिए कहा। सीएम ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को नशे में लगाम लगाने के लिए कार्य में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व संस्थान में लगे स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उन्नत कृषि यंत्रों और बीजों का अवलोकन किया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने उनको जानकारी प्रदान की।
आरटीपीसीआर लैब और अन्य परियोजनाओं का किया वर्चुअल उद्घाटन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा में आरटीपीसीआर लैब समेत परियोजनाओं आदि के वर्चुअल उद्घाटन भी किए। सीएम ने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के चौघानपाटा स्थित हिलांस आउटलेट शोरूम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। शोरूम के उत्पादों का विमोचन किया। सीएम ने पर्यटन विभाग के कलेंडर का विमोचन, कोविड-19 के तहत जिले में स्थापित आरटीपीसीआर लैब का भी उन्होंने वर्चुवल उद्घाटन किया। लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर ट्राफी और प्रशस्ति पत्र भी सीएम ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया और प्रो. जेएस रावत को सौंपा।
एंबुलेंस, कचरे प्रबंधन वाहन आदि को दिखाई हरी झंडी
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला प्रशासन और ग्रीन हिल्स संस्था के संयुक्त प्रयासों से कसारदेवी, मजखाली, कटारमल, चितई के ग्रामीण क्षेत्रों के अजैविक कचरे प्रबंधन के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद को जिला योजना और राज्य सेक्टर में मिली तीन एंबुलेंस वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने नगर में आवागमन को और सुचारु बनाने के लिए चार ई-रिक्शा को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें